न्यूट्रिशनिस्ट कृतिका नागपाल ने बताया है कि मलेरिया से रिकवर होने के दौरान सूप, लिक्विड खिचड़ी, दलिया जैसी चीज़ें खानी चाहिए। वहीं, डॉक्टर परमीत कौर ने बताया कि मलेरिया के बाद शरीर को टिश्यू रिपेयर और मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन की ज़रूरत होती है। इस दौरान प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दूध, पनीर, दाल, अंडे, मछली व चिकन खाना चाहिए।