मलाला ने बताया UK में गांजा पीने पर ताज़ा हो गई थी तालिबान हमले की याद, कहा- 'टूट' गई थी
नोबेल विजेता मलाला यूसुफज़ई ने बताया है कि 13 साल पहले उन पर हुए तालिबानी हमले की यादें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके) में दोस्तों संग गांजा लेने के बाद ताज़ा हो गई थीं। उन्होंने कहा, "...और फिर मैं छोटी-छोटी बातों से डरने लगी...इसने मुझे अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया।" बकौल मलाला, इस वजह से उन्हें पैनिक अटैक्स आने लगे थे।