2 बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शुक्रवार को कुआला लंपुर में मलेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। यह उपलब्धि उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची के चोटिल होने के कारण रिटायर होने के बाद मिली। इस मैच में अकाने यामागुची घुटने में ब्रेस लगाकर कोर्ट में खेलने पहुंची थीं।