मलेशिया की सीमा पर डूबा 300 प्रवासियों को म्यांमार से जा रहा नाव, सिर्फ 10 लोगों की बची जान

म्यांमार से करीब 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव थाईलैंड-मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में डूब गई। इस हादसे में अबतक सिर्फ 10 लोगों को ज़िंदा बचाया जा सका है जबकि एक महिला का शव मिला है और बाकी लोग लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, नाव रखाइन (म्यांमार) से चली थी और 3-दिन पहले डूब गई।