inshorts

भारतीयों के लिए मलेशिया क्यों बंद करने जा रहा है वीज़ा-फ्री एंट्री?

मलेशिया 1 जनवरी 2027 से भारतीयों के लिए वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा बंद करने जा रहा है। इसके बाद भारतीय पर्यटकों को यात्रा से पहले वैध वीज़ा लेना ज़रूरी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटन के बहाने नौकरी तलाशने के लिए मलेशिया पहुंचने वाले भारतीयों की संख्या काफी बढ़ी है जिसे इस फैसले की एक वजह माना जा रहा है।