मलेशिया के सेलंगोर राज्य के 'पुत्रा हाइट्स' में एक गैस स्टेशन के पास मंगलवार को भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल ने बताया है कि आग संभवत: पाइपलाइन फटने से लगी है। आग लगने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आग कई मील तक दिखाई दे रही हैं।