मलेशिया में गैस पाइपलाइन फटने से 100 से अधिक लोग हुए घायल, 49 घर क्षतिग्रस्त: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलंगोर (मलेशिया) के 'पुत्रा हाइट्स' में एक गैस पाइपलाइन फटने से 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं व 49 घरों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय तेल कंपनी 'पेट्रोनास' ने बताया कि आग मंगलवार सुबह 8:10 बजे लगी थी। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कई मकानों फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।