inshorts

मलेशिया में बाथरूम की छत से आती थीं अजीब आवाज़ें, तोड़े जाने पर निकला 60 किलोग्राम वज़नी अजगर

मलेशिया के सुंगई पेटानी इलाके में पिछले कई हफ्तों से घरवाले रात को बाथरूम की तरफ से आने वाली अजीब आवाज़ों से परेशान थे। परिवार ने परेशान होकर मलेशियाई सिविल डिफेन्स फोर्स को फोन किया और रेस्क्यू टीम द्वारा छत का प्लास्टर तोड़े जाने पर 5-6 मीटर लंबा और 60 किलोग्राम वज़नी विशालकाय अजगर लटकता हुआ नज़र आया।