मलबे में चमत्कार, वेनेज़ुएला में 29 दिन बाद ज़िंदा निकला डॉग
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंप के 29-दिन बाद एक ढही हुई इमारत के कंक्रीट के मलबे से 'बेली' नामक एक कुत्ते को ज़िंदा बाहर निकाला गया है और लोगों ने इसे 'चमत्कार' बताया है। बेली धूल से पूरी तरह ढका मिला और अपने मालिक की मृत मां के शव के पास सिकुड़कर बैठा था।