मलिंगा जैसे ऐक्शन वाले पथिराना ने दर्ज किए आईपीएल के अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े

पूर्व श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा जैसे बॉलिंग ऐक्शन वाले चेन्नई सुपर किंग्स के 20-वर्षीय पेसर मथीशा पथिराना ने आईपीएल के अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। श्रीलंका के पथिराना ने चेन्नई में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4-0-15-3 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। यह पहली बार है जब पथिराना ने एक आईपीएल मैच में 3 विकेट लिए हैं।