पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा पाकिस्तानी बने हैं। पहला प्रथम श्रेणी सत्र खेल रहे हुरैरा ने 19-वर्ष व 239-दिन की उम्र में नॉर्दर्न टीम के लिए तिहरा शतक जड़ा। जावेद मियांदाद (17 वर्ष-310 दिन) प्रथम श्रेणी तिहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी हैं।