भारतीय पेसर दीपक चाहर ने वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश की यात्रा का अनुभव शेयर कर मलेशिया एयरलाइंस की आलोचना की है। चाहर ने ट्वीट किया कि बिना बताए उनकी फ्लाइट बदल दी गई और उन्हें बिज़नेस क्लास में खाना भी नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा, "हम पिछले 24 घंटों से अपने सामान का इंतज़ार कर रहे हैं।"