मलेशिया में गुरुवार सुबह पिता के साथ मछली पकड़ने गए 1-वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने ज़िंदा खा लिया। बच्चा अपने 45-वर्षीय पिता के साथ नांव पर था जब 11 फुट के मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया। उसके पिता ने उसे (बच्चा) मगरमच्छ से बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। मगरमच्छ ने बच्चे के पिता को घायल कर दिया है।