मलेशियाई सुल्तान ने खरीदी संसद में चिम्पैंज़ी व मेंढकों को बैठे हुए दिखाती पेंटिंग

सबसे अमीर मलेशियाई राज्य सेलांगोर के सुल्तान शरफुद्दीन इदरीस शाह अलहज ने एक पेंटिंग खरीदी है जिसमें संसद में सांसदों की जगह चिम्पैंज़ी व मेंढकों को बैठे हुए दिखाया गया है। उनके दफ्तर के अनुसार, यह पेंटिंग सुल्तान के 'प्राइवेट स्टडी रूम' में लगाई जाएगी। उन्होंने यह पेंटिंग दल बदल विरोधी कानून पर सरकार द्वारा देरी के बीच खरीदी है।