मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रविवार को दोनों ब्रैंड्स के विलय को मंज़ूरी प्रदान की। नई कंपनी का नाम पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड होगा और शेयर एक्सचेंज का अनुपात आईनॉक्स के 10 शेयरों के लिए पीवीआर के तीन शेयर होंगे। इस विलय को संबंधित शेयर धारकों व सेबी से मंज़ूरी मिलना बाकी है।