मशीन से कटा बच्चे का हाथ, राजस्थान के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 घंटे में वापस जोड़ा

राजस्थान में एक 6 साल के बच्चे का कटा हुआ हाथ जयपुर के एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 घंटे के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। बच्चा अलवर का रहने वाला है और चारा काटने वाली मशीन से उसकी हथेली कटकर अलग हो गई थी। बकौल डॉक्टर्स, 4-6 महीने में हाथ में मूवमेंट शुरू हो जाएगा।