मशहूर IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को इस कारण से मिला ₹1.63 करोड़ का नोटिस

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने आईएएस अधिकारी और लखीमपुर खीरी (यूपी) की ज़िलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से दिल्ली में संस्थान के एक बंगले पर कथित अवैध कब्ज़े के लिए ₹1.63 करोड़ का हर्जाना मांगा है। नागपाल पर आवंटन खत्म होने के बाद लगभग 3 साल तक सरकारी बंगले पर कब्ज़ा बनाकर रखने का आरोप है।