मशहूर आरजे कार्तिक ने एक वीडियो में होली से सीखने वाली 4 बातें बताई हैं। उन्होंने कहा, "पहली- होलिका की तरह कभी भी अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल न करें। हिरण्यकश्यप की तरह कभी भी अपनी ताकत पर घमंड न करें। तीसरी बात- हर बुरी चीज़ का अंत होता है। चौथी- दोस्तों संग त्योहार मनाइए...रूठ गए हैं तो उन्हें मनाइए।"