मशहूर कथावाचिका निधि सारस्वत की हुई शादी, पूर्व मंत्री के बेटे से रचाया ब्याह
मशहूर कथावाचिका निधि सारस्वत की मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व दिवंगत मंंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर उपाध्याय से शादी हो गई। दोनों का विवाह गाज़ियाबाद के वेदांता फार्म में हुआ व समारोह की तस्वीरें व वीडियो सामने आया है। अलीगढ़ की रहने वालीं निधि व चिराग की मुलाकात 2020 में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी।