मशहूर डॉक्टर ने शेविंग रेज़र, जुराबों, कंघी व जूतों के इस्तेमाल को लेकर दी महत्वपूर्ण सलाह
अमेरिका में रह रहे मशहूर हेमेटोलॉजिस्ट व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि जुराबों को इस्तेमाल के बाद प्रतिदिन धोना चाहिए व शेविंग रेज़र को 5-7 शेव के बाद बदल देना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, जूतों को प्रतिदिन हवा लगानी चाहिए व हर 2-3 हफ्ते में धोना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, हेयरब्रश/कंघी को हर सप्ताह धोना चाहिए।