inshorts

मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उन्हें कैंसर होने का किया खुलासा

देश के जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने खुलासा किया है कि उन्हें 4 महीने पहले प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था। 60-वर्षीय सरदेसाई ने बताया कि कैंसरग्रस्त प्रोस्टेट को हटाने के लिए अगस्त में उनकी सफल रोबोटिक सर्जरी हुई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि रूटीन मेडिकल चेक-अप के बाद बायोप्सी में कैंसर की पुष्टि हुई।