मशहूर फैशन ब्रैंड 'मैंगो' के संस्थापक इसाक एंडिक की स्पेन में खाई में गिरकर हुई मौत

मशहूर फैशन ब्रैंड 'मैंगो' के संस्थापक इसाक एंडिक (71) की स्पेन में एक पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बार्सिलोना के पास मोंटसेराट गुफाओं में अपने रिश्तेदारों के साथ हाइकिंग करते समय वह फिसलकर एक चट्टान से 100 मीटर गहरी खाई में गिर गए। कंपनी ने कहा, "उन्होंने अपना जीवन मैंगो को समर्पित कर दिया।"