मशहूर बांके बिहारी मंदिर से ठाकुर जी का रथ, सिंहासन, पलंग समेत कई कीमती सामान हुए गायब
संत फलाहारी महाराज ने दावा किया कि मशहूर बांके बिहारी मंदिर से ठाकुर जी का चांदी का रथ, चांदी का सिंहासन, चांदी के पलंग समेत कई कीमती सामान गायब हैं। बिहारी जी करीब 20-वर्षों से रथयात्रा के दौरान चांदी के रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जांच की मांग की है।