मशहूर यूरोलॉजिस्ट डॉ जॉर्ज पी अब्राहम ने केरल में अपने फार्महाउस में फांसी लगाकर की खुदकुशी

मशहूर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर जॉर्ज पी अब्राहम ने केरल में अपने फार्महाउस में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण काम के प्रभावित होने का ज़िक्र किया था। डॉक्टर जॉर्ज ने 2500 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए थे।