मशहूर चिम्पैंज़ी एक्सपर्ट और वैज्ञानिक जेन गुडॉल का 91-वर्ष की आयु में लॉस एंजिलिस (अमेरिका) में निधन हो गया है। गुडॉल ने जानवरों, जंगलों और पर्यावरण के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने अध्ययन में यह पता लगाया कि चिम्पैंज़ी भी समाज का निर्माण करते थे जिससे संकेत मिलता है कि चिम्पैंज़ी और मनुष्यों के पूर्वज संभवतः एक ही रहे होंगे।