मशहूर इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का 99 वर्ष की आयु में पुणे के एक अस्पताल में निधन

पद्म विभूषण से सम्मानित विख्यात इतिहासकार व लेखक बाबासाहेब पुरंदरे (99) का सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की घोषणा की है। पुरंदरे को छत्रपति शिवाजी महाराज पर विशेषज्ञता के लिए जाना जाता था और उन्होंने छत्रपति पर कई किताबें व एक नाटक भी लिखा था।