मशीन महिला या पुरुष नहीं पहचानती, वह सिर्फ निर्देशों पर काम करती है: शिवांगी सिंह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वायुसेना की पहली महिला राफेल फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने कहा कि मशीन महिला या पुरुष नहीं पहचानती है, वह सिर्फ निर्देशों पर काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि पुरुष सहकर्मियों की तरह ही उन्हें भी प्रशिक्षण दिया गया था। बकौल शिवांगी, उन्हें उच्च स्तर की टेक्नोलॉजी सीखने के लिए मेहनत करनी पड़ी।