मस्क का 'सरकारी दक्षता विभाग' का आइडिया अच्छा है, इसकी ज़रूरत है: जेपी मॉर्गन के CEO
जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमन ने अरबपति एलन मस्क के 'सरकारी दक्षता विभाग' (डीओजीई) वाले आइडिया की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सरकारों को अधिक कुशल, अधिक सक्षम बनना होगा...हमें वास्तव में ऐसे विभाग की ज़रूरत है।" गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने भी मस्क के आइडिया की तारीफ की थी।