मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को हर महीने ₹8,800 करोड़ क्यों देगा Google?
IPO लाने की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स ने गूगल को 1,10,000 एनवीडिया GPU, CPU, मेमोरी और अन्य कंप्यूटिंग संसाधन देने का समझौता किया है। इसके बदले गूगल अक्टूबर 2026 से जून 2029 तक हर महीने लगभग $920 मिलियन (करीब ₹8,800 करोड़) देगा। गौरतलब है, इससे पहले स्पेसएक्स ने बताया था कि एंथ्रोपिक भी उसे ₹12,000 करोड़/माह का भुगतान करेगा।