inshorts

मस्क के खिलाफ जारी राजनीतिक विरोध के बीच ट्रंप ने उन्हें दिया समर्थन, कहा- कल नई टेस्ला लूंगा

अरबपति एलन मस्क के राजनीतिक जुड़ाव को लेकर उनके खिलाफ जारी विरोध के बीच उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मस्क के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए कहा है, "मैं कल सुबह नई टेस्ला कार खरीदने जा रहा हूं।" इस पर मस्क ने जवाब दिया, "थैंक यू प्रेसिडेंट।"