मस्क को चीटिंग के आरोप में 'पाथ ऑफ एक्साइल 2' वीडियो गेम से किया गया बाहर

एलन मस्क को 'पाथ ऑफ एक्साइल 2' के वीडियो गेम सर्वर से चीटिंग के आरोप में बाहर निकाल दिया गया था। मस्क ने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा था, "आपने एक साथ बहुत ज़्यादा ऐक्शन किए इसलिए आपको बाहर किया जा रहा है।" मस्क ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं मैक्रो का इस्तेमाल...भी नहीं कर रहा था।"