inshorts

मस्क को पछाड़ एलिसन बने थे दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अब कंपनी के शेयर गिरने से डूब गए अरबों

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क को पछाड़कर कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बनने वाले ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की संपत्ति को $130 बिलियन का नुकसान हुआ है। यह ओरेकल के शेयरों में 2-महीने में 30% की गिरावट से हुआ। बकौल ब्लूमबर्ग, एलिसन की नेटवर्थ $253 बिलियन है जबकि मस्क की $422 बिलियन है।