inshorts

मस्क का सैटेलाइट वाला इंटरनेट भारत में किस कीमत पर मिलेगा? सामने आई जानकारी

सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवा देने वाली स्टारलिंक ने भारत में कीमत घोषित कर दी है। इसकी सब्सक्रिप्शन फीस ₹8,600/महीने निर्धारित की गई है व आवश्यक हार्डवेयर किट की एकमुश्त कीमत ₹34,000 तय है। एलन मस्क की कंपनी ने पैकेज में अनलिमिटेड डेटा और नए यूजर्स को सर्विसेज का अनुभव करने में मदद के लिए 30 दिनों की ट्रायल अवधि दी है।