एक दिन में एलन मस्क की ₹2,000 अरब संपत्ति स्वाहा, आखिर क्या रही वजह?
एलन मस्क की संपत्ति बुधवार को $21-बिलियन (करीब ₹2,020 अरब) घट गई जिसकी बड़ी वजह स्पेस-X और टेस्ला के शेयरों में कमजोरी रही। स्पेस-X के AI चिप्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने के लिए $40-बिलियन तक जुटाने की खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 2% गिर गए। हालांकि, मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।