एलन मस्क ने अपनी कंपनी X के चैटबॉट को लेकर 'भारत में क्यों तूफान मचा रहा है 'Grok'?' हेडिंग वाले बीबीसी के लेख पर प्रतिक्रिया दी है। इस लेख के लिंक के साथ मस्क ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है, 'Grok' हाज़िरजवाबी और कुछ मामलों में यूज़र्स को गालियों भरे जवाब देने को लेकर चर्चा में है।