मस्क ने OpenAI को $97.4 बिलियन में खरीदने का दिया ऑफर, सैम बोले- हम ट्विटर खरीद सकते हैं

अमेरिकी बिलियनेयर एलन मस्क के नेतृत्व वाले निवेश समूह ने ओपनएआई को $97.4 बिलियन में खरीदने का ऑफर दिया है जिसके बाद दोनों कंपनी के प्रमुखों के बीच ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। मस्क के ऑफर का जवाब देते हुए ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा, "अगर आप चाहें तो हम $9.74 बिलियन में ट्विटर खरीद सकते हैं।"