मस्क ने X को लेकर कहा, 'मेरे ही प्लैटफॉर्म पर हो रही है मेरी बेइज़्ज़ती'; यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने X को लेकर कहा है, "मुझे अपने ही मालिकाना हक वाले प्लैटफॉर्म पर अनगिनत अपमान झेलना पड़ रहा हैं।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "आपका आभार है कि आपने फ्री स्पीच को बनाए रखा है।" एक अन्य ने लिखा, "इस प्लैटफॉर्म पर बुली करना आम हो गया है।"