मस्क ने भारत में टेस्ला की फैक्ट्री खोली तो यह अमेरिका के लिए नाइंसाफी होगी: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि एलन मस्क के लिए भारत में टेस्ला कार बेचना व्यावहारिक रूप से 'असंभव' है क्योंकि ऐसे आयात पर 100% टैरिफ लगाया जाता है। ट्रंप ने कहा, "अगर वह (मस्क) भारत में फैक्ट्री खोलते हैं...तो यह ठीक है...लेकिन यह हमारे (अमेरिका) लिए नाइंसाफी होगी।" मस्क की कंपनी ने भारत में नौकरियां निकाली हैं।