मस्क ने भारतीय बिज़नेस लीडर्स से टेक्सस में की मुलाकात, व्यापारिक सहयोग पर दिया ज़ोर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने टेक्सस में अपनी स्पेस-X स्टारबेस में इंडियन ग्लोबल फोरम के तहत भारतीय बिज़नेस लीडर्स से मुलाकात की है। इस दौरान मस्क ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर दिया और टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष में पार्टनरशिप व एआई इनोवेशन पर चर्चा की। भारतीय बिज़नेस लीडर्स ने स्टार बेस का दौरा भी किया।