inshorts

मस्क ने वीडियो गेम में रैंक बढ़ाने के लिए चीटिंग की बात की स्वीकार; गेमर ने शेयर की चैट

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने वीडियो गेम 'डियाब्लो IV' और 'पाथ ऑफ़ एक्साइल 2' में अकाउंट बूस्टिंग (दूसरों को किरदार खेलने देना) के ज़रिए रैंक बढ़ाने की बात कथित तौर पर स्वीकार की है। यह खुलासा टॉप डियाब्लो खिलाड़ी निकोवरेक्स ने मस्क के साथ X पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर कर किया है।