मस्क बोले- ट्रंप से उतना प्यार है जितना एक स्ट्रेट आदमी को दूसरे से हो; पोस्ट हुआ वायरल

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने X पर गुरुवार को कहा, "मैं (अमेरिका के राष्ट्रपति) डॉनल्ड ट्रंप को उतना ही प्यार करता हूं जितना एक स्ट्रेट आदमी किसी दूसरे पुरुष से प्यार कर सकता है।" यह पोस्ट वायरल हो गया है। एक X यूज़र ने कहा, "ब्रोमांस की पुष्टि हुई।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "एलन-ट्रंप की जोड़ी बेस्ट है।"