inshorts

मस्क के लिए ₹88 लाख करोड़ के पे पैकेज को मिला अप्रूवल

टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ एलन मस्क के लिए ₹88 लाख करोड़ ($1 ट्रिलियन) का पैकेज अप्रूव किया है। पैकेज के लिए मस्क को 10 साल में टेस्ला के मार्केट-कैप को $8.5 ट्रिलियन करना, 2 करोड़ EVs बनाना, सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सियां शुरू करना और 10-लाख एआई बॉट बनाना होगा। मस्क सफल रहे तो वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं।