inshorts

मस्क बहुत अच्छे हैं, यह सब उन्हें बदनाम करने की साज़िश: नाज़ी सलाम पर नेतन्याहू

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सलाम को 'नाज़ी सलाम' से जोड़ने पर इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन्हें (मस्क को) बदनाम किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "वह इज़रायल के अच्छे दोस्त और बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार के बाद इज़रायल का दौरा किया था।"