मसालों में ज़रूरत से ज़्यादा पेस्टीसाइड्स व बैक्टीरिया कितने नुकसानदेह होते हैं?
एक क्वॉलिटी टेस्ट में एवरेस्ट के कई मसालों में Enterobacteriaceae बैक्टीरिया और पेस्टीसाइड्स FSSAI की तय सीमा से ज़्यादा मात्रा में मिले हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरज गोयल के मुताबिक, इससे दस्त, पेट दर्द, उल्टी, फूड पॉइज़निंग और पेट के इंफेक्शन हो सकते हैं। वहीं, पेस्टिसाइड्स ज़्यादा मात्रा में शरीर के अंदर जाने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।