मसाज पार्लर की आड़ में होने वाली वेश्यावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए पुलिस: दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस को निर्देश दिए कि मसाज पार्लरों की आड़ में वेश्यावृत्ति होने से रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएं। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि सभी पुलिस उप-आयुक्तों को मसाज पार्लरों पर नज़र रखने और अवैध गतिविधि होने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।