एलन मस्क की तर्ज़ पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, मस्क ने ट्वीट किया था, "अगर...मैं ट्वीट करता हूं तो क्या इसे काम माना जाएगा?" इसके बाद यूपी पुलिस ने मस्क को टैग कर ट्वीट किया था, "अगर...यूपी पुलिस आपके ट्वीट पर समस्याएं सुलझाती है तो क्या इसे काम माना जाएगा?"