inshorts

मस्क के 'ट्विटर फ्रेंड' पुणे के इंजीनियर ने टेस्ला के सीईओ से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 'ट्विटर फ्रेंड' पुणे के प्रणय पाथोले नामक इंजीनियर ने टेस्ला की टेक्सास (अमेरिका) स्थित गीगाफैक्ट्री में मस्क से मुलाकात की है। 23-वर्षीय प्रणय ने ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा है, "(मैंने) इतना विनम्र और सीधा-सादा इंसान कभी नहीं देखा…आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।"