मस्क को स्टेक बढ़ाने से रोकने के लिए 'पॉइज़न पिल' रणनीति पर विचार कर रही ट्विटर: खबर

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ट्विटर का बोर्ड एलन मस्क को कंपनी में धीर-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने से रोकने के लिए 'पॉइज़न पिल' रणनीति अपनाने पर विचार कर रहा है। रणनीति के तहत मौजूदा शेयरधारकों को रियायती दर पर और शेयर खरीदने की अनुमति होगी। बकौल मस्क, अगर ट्विटर ने कंपनी खरीदने का प्रस्ताव ठुकराया तो उनके पास दूसरा प्लान भी है।