inshorts

मस्क ने $44 बिलियन सौदे पर कानूनी लड़ाई के बीच ट्विटर के पूर्व सीईओ डोर्सी को भिजवाया समन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने $44 बिलियन सौदे को लेकर ट्विटर के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के बीच अपने दोस्त और ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी को समन भिजवाया है। डोर्सी से सौदे से जुड़े दस्तावेज़ों और ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स की जानकारी मांगी गई है। मस्क पर दायर मुकदमे पर अक्टूबर में ट्रायल होगा।