मस्क ने 3 मिनट के अंदर मेरे ईमेल का जवाब दिया, यह कैसे संभव है: अमेरिकी उद्यमी

अमेरिकी उद्यमी स्टीव कर्श के मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 3 मिनट से कम समय में उनके ईमेल का जवाब दिया। कर्श ने ट्वीट किया, "मैं मानता हूं कि वह सुपर-ह्यूमन हैं...लेकिन यह कैसे संभव है...मैं सीक्रेट जानना चाहता हूं।" उन्होंने लिखा, "कुछ लोगों का अंदाज़ा है कि यह एआई होगा...एआई इतना अच्छा नहीं होता।"